News Chakra

दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रागपुरा पुलिया के पास एक सड़क हादसा हो गया। खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बैलेनो कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पावटा स्थित प्रागपुरा पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

कार चालक मनोज कुमार पुत्र सरजीत यादव, निवासी ततारपुर (तहसील मानेसर, जिला गुरुग्राम, हरियाणा) ने बताया कि वे अपनी कार संख्या HR26 GB6257 से परिवार के सदस्यों—माता कविता देवी, पत्नी ज्योति यादव, सास नीलम और साले ऋषभ—के साथ रींगस स्थित खाटूश्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन प्रागपुरा पुलिया के आगे पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक संख्या RJ14 GN5275 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, खाटूश्याम जा रहे श्रद्धालु बाल-बाल बचे

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने और लापरवाही से चलाने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *