राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की अनुशंसा पर महिला कांग्रेस राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी जिला कार्यकारिणी घोषित की है।

इस कार्यकारिणी में मांजूकोट के पंडितपुरा निवासी रेखा यादव को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत एवं महिला जिलाध्यक्ष मंजू रावत की अनुशंसा पर की गई है।

जिम्मेदारी मिलने पर रेखा यादव ने प्रदेश नेतृत्व, महिला कांग्रेस संगठन और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। रेखा यादव ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगी।




