कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजनौता में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक

जिले के ग्राम राजनौता स्थित संतोषी माता मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजनौता में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक

बैठक में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए खुशी शेखावत को दुर्गावाहिनी सह संयोजिका, लक्ष्मण सिंह को गौरक्षा प्रमुख, सचिन सिंह को प्रचार प्रमुख, विनोद सिंह को मिलन प्रमुख, योगेन्द्र सिंह को सुरक्षा प्रमुख तथा प्रदीप सिंह को सह सुरक्षा प्रमुख (सभी राजनौता) नियुक्त किया गया।

इसके अलावा लीलाराम को भाबरू सुरक्षा प्रमुख, सोनू को सह सुरक्षा प्रमुख भाबरू तथा मनोज सिसोदिया को पावटा मिलन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज सेवा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

Author