Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026

शनिवार को बसई में आयोजित बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और दर्शकों से खचाखच भरा रहा। फाइनल मैच में हरिपुरा पाटन क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बसई टीम को 13 रन से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹15 हजार नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिपुरा पाटन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 119 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसई टीम संघर्षपूर्ण खेल के बावजूद निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 13 रन से मुकाबला हार गई। उपविजेता टीम को ₹7,100 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज चौधरी रहे। आयोजनकर्ता कालू गिठाला ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और भाईचारे की सीख देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बड़ा मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मनोज चौधरी, दिनेश मीणा, दिलीप लादी एवं रूपचंद गिठाला ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को
Next: पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Related Stories

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.