Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखण्ड एवं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसलाना में सोमवार को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन पहुंची। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। गांव में आयोजित कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदाली उपस्थित रहे। वहीं पावटा उपखण्ड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा, तहसीलदार लोकेन्द्र कुमार मीणा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

इस दौरान विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं उपखण्ड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने बताया कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ना है।

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जलदाय, ऊर्जा, रोजगार, सहकारिता, पंचायती राज एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला सशक्तिकरण, रोजगार एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी, जिससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। एलईडी वैन में प्रदर्शित ऑडियो-वीडियो सामग्री के माध्यम से योजनाओं को सरल भाषा में समझाया गया, जिसे ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा और सुना।

अभियान की विशेष बात यह रही कि ग्राम रथ के साथ सुझाव पेटिका की भी व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सके। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान भैंसलाना सरपंच प्रतिनिधि करण सिंह, रतन सिंह, सवाई सिंह, ओमपाल सिंह, धर्मसिंह, ओमप्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, रामवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Related Stories

image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.