पावटा सिविल कोर्ट को मिली नई महिला सीजेएम, पूजा धानियां संभालेंगी जिम्मेदारी

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार देर रात जारी न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची में नवगठित कोटपूतली–बहरोड़ जिले में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। इसी क्रम में पावटा सिविल कोर्ट को नई महिला न्यायिक अधिकारी के रूप में पूजा धानियां की नियुक्ति मिली है। उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पावटा के पद पर लगाया गया है।

पावटा सिविल कोर्ट को मिली नई महिला सीजेएम, पूजा धानियां संभालेंगी जिम्मेदारी

पूजा धानियां इससे पहले कोटपूतली में सीजेएम पद पर कार्यरत थीं और अब वे पावटा न्यायालय में अपनी सेवाएं देंगी। उनकी नियुक्ति को लेकर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से पावटा न्यायालय में न्यायिक कार्यों को नई गति मिलेगी।

पावटा सिविल कोर्ट को मिली नई महिला सीजेएम, पूजा धानियां संभालेंगी जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार कोटपूतली में कार्यरत सीजेएम डिम्पल जंडैल को बहरोड़ एडीजे क्रम-01 पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आकांक्षा बंशीवाल को नया सीजेएम कोटपूतली बनाया गया है तथा एंजेल को एसीजेएम क्रम-01 के पद पर लगाया गया है।

इसके अलावा जिला न्यायालय कोटपूतली में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। एडीजे क्रम-01 पद पर कार्यरत राजेश कुमार को एडीजे क्रम-02 के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि मेड़ता के जायल से लक्ष्मीनारायण बिश्नोई को एडीजे क्रम-01 के पद पर लगाया गया है। एडीजे क्रम-03 अंजुम खान और एडीजे क्रम-04 डॉ. सुरेश कुमार को यथावत रखा गया है।

पावटा न्यायालय में महिला सीजेएम की नियुक्ति को न्यायिक व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है। स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है।