कोटपूतली में “संडे ऑन साइकिल 2026” का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

कोटपूतली बहरोड़ पुलिस की पहल, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली। फिट इंडिया मिशन के तहत कोटपूतली में “संडे ऑन साइकिल 2026” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे सरदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासन और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कोटपूतली में “संडे ऑन साइकिल 2026” का आयोजन, फिटनेस का दिया संदेश

कार्यक्रम का आयोजन कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस के निर्देशन में किया गया, जिसमें साइकिलिंग, योग और जुम्बा जैसी विभिन्न फिटनेस गतिविधियां शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित व्यायाम के महत्व को समझाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा और बच्चों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।