पावटा ब्लॉक क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पावटा ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय बालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, पुरुषोत्तमपुरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में डीडीओ मनोज कुमार शर्मा एवं प्रधानाध्यापक मनीष वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई।

पावटा ब्लॉक क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर शिक्षक धर्मपाल कन्नौजिया, अशोक कुमार यादव तथा युवा नेता राहुल आर्य के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पक्षियों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना मानवता एवं प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

पावटा ब्लॉक क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उन छह मेधावी विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से बधाई दी गई, जिनका चयन राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMS) में हुआ है। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।

पावटा ब्लॉक क्षेत्र में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

शिक्षक धर्मपाल कन्नौजिया ने बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक लगातार चार वर्षों के लिए प्रतिवर्ष ₹12,000 (प्रतिमाह ₹1,000) की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचत, वृक्षारोपण तथा पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस को सेवा, संवेदना और शिक्षा के समन्वय के रूप में मनाते हुए समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

Author