पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया अभियान के तहत मंगलवार को पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा कस्बे में आयोजित “अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग-2026” में बेटियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 60 बालिकाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और फिटनेस का संदेश दिया।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
प्रागपुरा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

प्रतियोगिता का आयोजन नारायणपुर मोड़ से जोधपुरा नदी तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर किया गया। प्रतिभागियों को चार अलग-अलग समूहों में रवाना किया गया, जिन्होंने निर्धारित दूरी तय कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, पावटा उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा, प्रागपुरा थानाप्रभारी भजनाराम, राजस्थान साइक्लिंग संघ की चेयरपर्सन सारिका चौधरी, कार्यक्रम सह-समन्वयक मुखराम धनकड़ तथा पूर्व सरपंच एलन स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

राजस्थान साइक्लिंग संघ की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने कहा कि देशभर के लगभग 200 शहरों में आयोजित हो रही यह लीग महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि खेल बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

कार्यक्रम सह-समन्वयक मुखराम धनकड़ ने बताया कि साइक्लिंग फिटनेस के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

प्रतियोगिता सब-जूनियर वर्ग में भारती सैनी को स्वर्ण पदक, महिका महावर को रजत पदक, ईप्शा को कांस्य पदक तथा सब-जूनियर द्वितीय श्रेणी में पारुल को स्वर्ण पदक, प्रिया अग्रवाल को रजत पदक, निक्की को कांस्य पदक एवं जूनियर वर्ग में सोनम यादव को स्वर्ण पदक, अनीशा मल को रजत पदक और कृपा वर्मा को कांस्य पदक दिया गया।

पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

इसी प्रकार सीनियर वर्ग में पूजा सैनी को स्वर्ण पदक, पिंकी आर्या को रजत पदक और चेतना मीणा को कांस्य पदक दिया गया। मुख्य समन्वयक अरुण जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय की शिक्षिका रजनी योगी, पावटा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राठी, भाजपा युवा नेता मुजिफ खान, पप्पू स्वामी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से बेटियों ने यह साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।

Author