पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम गढ़वाल, निवासी गढ़वालों का मौहल्ला, भांकरी के मंगलवार शाम से लापता होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 1 सितंबर 2026 की शाम पावटा की बड़ी पुलिया के नीचे छोड़ने के बाद से बुद्धाराम का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर प्रागपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 140(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार बुद्धाराम के पुत्र राहुल चौधरी मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे अपने पिता के साथ पावटा आए थे। इसी दौरान बुद्धाराम के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया। राहुल के मुताबिक पिता के कहने पर उन्होंने उन्हें करीब 4 बजे पावटा की बड़ी पुलिया के नीचे छोड़ दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद बुद्धाराम का मोबाइल बंद आने लगा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई, लेकिन बुद्धाराम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

बुधवार को परिजनों ने प्रागपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

डीएसपी उमेश कुमार निठारवाल ने बताया कि बुद्धाराम को पावटा पुलिया के नीचे छोड़ने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में बुद्धाराम एक बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र के माध्यम से मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा तकनीकी इनपुट के आधार पर बुद्धाराम की तलाश के प्रयास तेज किए गए हैं।

पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
पावटा में चुनावी रण के बीच भाजपा प्रत्याशी के लापता होने से हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि बुद्धाराम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की ओर से मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उनकी लगातार तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी तथा अन्य संभावित साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार परिजन की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच सउनि रामकुमार को सौंपी गई है।

बुद्धाराम गढ़वाल पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 से भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्हें विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ का करीबी भी माना जाता है। नगरपालिका चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी के अचानक लापता होने की घटना से स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बुद्धाराम के लापता होने के बाद से परिजन और ग्रामीण उनकी सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द बुद्धाराम का पता लगाकर उन्हें सकुशल घर पहुंचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गुरुवार सुबह तक बुद्धाराम की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही हैं। फिलहाल बुद्धाराम के सकुशल मिलने को लेकर परिजन और ग्रामीण चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Author