पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड 32 में भाजपा प्रत्याशी बुद्धाराम गढ़वाल के लापता होने का मामला लगातार गंभीर बना हुआ है। घटना को 48 घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद भी पुलिस बुद्धाराम का कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की पांच टीमें अलग-अलग स्तर पर तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

इसी बीच मामले में उस समय नया घटनाक्रम सामने आया, जब वार्ड 32 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी कमलेश देवी अपने पति मेहर सिंह धनखड़ और बेटे के साथ प्रागपुरा थाने पहुंचीं। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर थाने में धरना दिया। चुनावी मैदान में आमने-सामने खड़े दोनों प्रत्याशियों से जुड़ा यह घटनाक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

धरने की सूचना पर विराटनगर वृताधिकारी उमेश कुमार निठारवाल तथा प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम ने कमलेश देवी और मेहर सिंह धनखड़ से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बुद्धाराम की तलाश के लिए की जा रही कार्रवाई तथा अब तक सामने आए तथ्यों की जानकारी दी।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विराटनगर के पूर्व विधायक एवं कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्रराज गुर्जर भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए बुद्धाराम की जल्द सकुशल बरामदगी पर जोर दिया। बाद में इन्द्रराज गुर्जर एवं कमलेश देवी ने वृताधिकारी उमेश कुमार निठारवाल को ज्ञापन सौंपा।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य परिस्थितिजन्य तथ्यों की गहन पड़ताल करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यदि बुद्धाराम किसी आपराधिक घटना या संकट में फंसे हैं तो उनकी सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता होनी चाहिए।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से दिए गए ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वार्ड 32 में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार हो चुके हैं और 9 सितंबर को मतदान निर्धारित है। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविकता जल्द सामने लाते हुए चुनाव प्रक्रिया को किसी अपुष्ट सूचना या आरोप के आधार पर प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने की मांग भी की गई।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

पुलिस के अनुसार बुद्धाराम गढ़वाल को उनके पुत्र राहुल चौधरी ने 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे पावटा की बड़ी पुलिया के नीचे छोड़ा था। इसके लगभग आधे घंटे बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों की तलाश के बाद प्रागपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
पावटा से लापता भाजपा प्रत्याशी का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

फिलहाल पुलिस पांच टीमों के माध्यम से संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। सीसीटीवी में बुद्धाराम बाइक से जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है, लेकिन इसके बाद उनकी गतिविधियों को लेकर कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। बुद्धाराम की गुमशुदगी और कांग्रेस प्रत्याशी के धरने ने वार्ड 32 के चुनावी मुकाबले को खासा चर्चा में ला दिया है।

Author