पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त

थाना प्रागपुरा पुलिस ने संगठित अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर भी जब्त की है।

पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सालासर क्रेशर, बुचारा के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की कैंपर में 3-4 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। इनके पास हथियार होने की आशंका जताई गई थी और किसी गंभीर वारदात की फिराक में होने की सूचना मिली।

पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी भजनाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने सालासर क्रेशर क्षेत्र में पहुंचकर वाहन की तलाश शुरू की। इस दौरान कैंपर के भूरी भड़ाज की ओर जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन को तेज गति से भूरी भड़ाज, धालेड़ा होते हुए ढाणी रामनगर स्थित सोता नदी की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान कैंपर का टायर फट गया।

पुलिस के अनुसार वाहन में सवार लोग कैंपर को मौके पर छोड़कर भागने लगे, जिनका पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें डिटेन कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों की पहचान गगन सैनी (20) पुत्र संजय कुमार, निवासी सरूण्ड तथा करण जांगिड़ उर्फ गोलू (21) पुत्र सतीश जांगिड़, निवासी बामला, थाना सदर भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी पाए गए।

पुलिस के मुताबिक युवकों से क्षेत्र में घूमने का कारण पूछा गया, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया।

मामले में प्रकरण संख्या 399/2026, धारा 111(3), 111(4) बीएनएस तथा 3/25(6), 3/25(6) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध हथियार कहां से आए और आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे या नहीं।

कार्रवाई कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन तथा वृताधिकारी विराटनगर उमेश कुमार निठारवाल के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम ने किया। कार्रवाई में अशोक कुमार, रामकुमार, रामशरण, रामेश्वर, रोहिताश उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबल रामानंद, अशोक, महेश और कृष्ण कुमार शामिल रहे।

Author