पावटा में विद्यार्थियों ने तिलक व पुष्पवर्षा से शिक्षकों को दिया सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मान किया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

पावटा में विद्यार्थियों ने तिलक व पुष्पवर्षा से शिक्षकों को दिया सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
पावटा में विद्यार्थियों ने तिलक व पुष्पवर्षा से शिक्षकों को दिया सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्मी के नॉन कमीशन ऑफिसर राकेश सिंह शेखावत और प्रधानाचार्य बाबूलाल वर्मा की मौजूदगी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में छात्राओं कृतिका, तनिष्का सैन, कुमकुम वर्मा और गुड़िया स्वामी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला।

पावटा में विद्यार्थियों ने तिलक व पुष्पवर्षा से शिक्षकों को दिया सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
पावटा में विद्यार्थियों ने तिलक व पुष्पवर्षा से शिक्षकों को दिया सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

वरिष्ठ संस्कृत आचार्य नंदकिशोर योगी ने विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक योगदान और आदर्श जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा 500-500 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया।

मंच संचालन कर रहे कवि एवं वरिष्ठ शिक्षक महावीर शर्मा ‘सरस’ ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय परंपरा में गुरु को विशेष सम्मान प्राप्त है और शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि राकेश सिंह शेखावत ने कहा कि शिक्षक दिवस का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब विद्यार्थी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आदर की भावना को जीवन में अपनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

प्रधानाचार्य बाबूलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य को दिशा देने वाले होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने तथा विद्यार्थियों से गुरुजनों के मार्गदर्शन का सम्मानपूर्वक अनुसरण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रोहिताश यादव, महावीर प्रसाद शर्मा, नरेश कुमार यादव, नंदकिशोर योगी, मुकेश चौहान, अजीत सिंह, रेणु शर्मा, मेवल गुर्जर, रामसिंह यादव, बलराम चौधरी, बुधाराम, श्याम सुंदर टांक, सियाराम यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author