पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु

पावटा कस्बे के पुराने रोड स्थित राणी सती मार्केट में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को वार्षिक राणी सती मेला श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर माता राणी दादी सती मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों और कस्बे से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु
पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु

पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। आयोजन समिति संयोजक महेश पंसारी व गोपाल पंसारी ने बताया कि मेले की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मंगलपाठ और रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में भव्य महाआरती हुई।

पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु
पावटा राणी सती मंदिर में आस्था का सैलाब, मेले में जुटे श्रद्धालु

इस दौरान माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मेले में चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल, बच्चों के खिलौनों और अन्य सामान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

Author