पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा के वर्ष 2026 के पहले आम चुनाव के बाद आज सोमवार को 45 वार्डों के मतदाताओं का फैसला सामने आएगा। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही प्रत्याशियों की जीत-हार का सिलसिला स्पष्ट होना शुरू हो जाएगा। परिणामों के साथ ही नगरपालिका के आगामी बोर्ड के गठन और चेयरमैन की कुर्सी को लेकर चल रहे सियासी कयासों पर भी विराम लगेगा।

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

नगरपालिका चुनाव में क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। निर्वाचन विभाग के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में कुल 46,814 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 38,739 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 82.75 फीसदी रहा। मतदान के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने-अपने वार्डों में जीत-हार के संभावित समीकरणों को लेकर आकलन में जुटे हुए हैं।

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

निर्वाचन विभाग के अनुसार पावटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 10 में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। वोटों की गिनती के लिए 8 टेबल लगाई गई हैं और पूरी मतगणना 7 राउंड में कराए जाने की व्यवस्था की गई है। गणन अभिकर्ताओं को सुबह 7:30 बजे से पहले मतगणना स्थल में प्रवेश करना होगा। मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह है। कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले के कारण निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। ऐसे में यदि कुछ वार्डों में मुकाबला बेहद करीबी रहा तो एक-दो सीटें भी नगरपालिका के बोर्ड गठन के पूरे समीकरण को प्रभावित कर सकती हैं।

पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा
पावटा में आज खुलेगा 45 वार्डों का जनादेश, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा

ईवीएम से परिणाम सामने आने के साथ ही 45 वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी। कौन प्रत्याशी अपने वार्ड में बाजी मारेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसका फैसला मतगणना के साथ सामने आएगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट होने लगेगा कि पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की सत्ता की चाबी किस खेमे के हाथ में जाती है।

नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा स्थित मतगणना केंद्र के बाहर और आसपास भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांस-बल्ली से मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। मतगणना स्थल की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रागपुरा पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से तैनात पुलिस बल संभालेगा, जबकि आंतरिक सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।

मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों पर नो-एंट्री जोन बनाए गए हैं। केवल प्रशासन की ओर से जारी कलर-कोडेड एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र वाले अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। बिना पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। पूरे मतगणना परिसर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।

परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार के विजय जुलूस या रैली पर रोक रहेगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह का विवाद या टकराव न हो। आमजन की सुविधा को देखते हुए मतगणना केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं से शांति बनाए रखने तथा सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। अब निगाहें सुबह 8 बजे खुलने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां कुछ ही घंटों में 45 वार्डों के मतदाताओं का फैसला सामने आ जाएगा।

Author