नारायणपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बने राकेश यादव, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी

नारायणपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष बने राकेश यादव, सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी

पंचायतों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का लिया संकल्प, ग्रामीण विकास को गति देना रहेगी प्राथमिकता

न्यूज़ चक्र‌ नारायणपुर। ग्रामीण विकास की बुनियाद मानी जाने वाली ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और उनकी समस्याओं को एकजुट होकर उठाने की दिशा में नवगठित नारायणपुर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचों ने नई पहल की है। शनिवार शाम आयोजित सरपंच संघ की बैठक में जोधपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच राकेश यादव को सर्वसम्मति से नारायणपुर सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच शामिल हुए। सर्वसम्मति से हुए इस चयन को पंचायतों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बानसूर – कोटपूतली रोड पर हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

अध्यक्ष चुने जाने के बाद राकेश यादव ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना और गांवों में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं, पंचायत राज व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और ग्रामीणों के हितों से जुड़े विषयों को राजस्थान सरपंच संघ के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Comment