Firing : गांव के बीच फायरिंग कर भागे बदमाश, ग्रामीणों में दहशत

जयपुर ग्रामीण में फायरिंग, चोरी व लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही घटनाओं से आमजन खौफ़जदा है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आज फिर कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में फायरिंग हुई है…मामला खनन माफियाओं से जुड़ा है। पढ़िए यह खबर…

News Chakra @ Kotputli. विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुरा ढाढा गांव में आज दोपहर बाद एकदम से सनसनी का माहौल हो गया। यहां बीच गांव बदमाशों ने हवा में हथियार लहराते अलग-अलग जगह फायरिंग की।

Firing : गांव के बीच फायरिंग कर भागे बदमाश

जानकारी के अनुसार विवाद खनन को लेकर दो गुटों के बीच का बताया जा रहा है। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल या हताहत होने के कोई समाचार नहीं है लेकिन दो गुटों के बीच हुए झगड़े में कई लोगों के घायल होने के समाचार हैं। फिलहाल प्रागपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

इस अदाकारा की ‘कमेंट्री’ के दीवाने हुए लोग

ग्राम पंचायत सरपंच उमेश यादव ने बताया कि भागते हुए बदमाशों को उन्होंने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने सरपंच व ग्रामीणों पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यहां बदमाशों ने ग्राम पंचायत भवन के सामने सरपंच व ग्रामीणों पर फायरिंग भी की, गनीमत रही की गोली किसी के लगी नहीं। पुलिस ने पंचायत भवन के समीप से 1 व समीप ही खनन क्षेत्र से गोली के दो खोल बरामद किए हैं।

Firing : गांव के बीच फायरिंग कर भागे बदमाश

Firing : गांव के बीच, ग्रामीणों में दहशत

घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत है। सरपंच व ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन खनन माफियाओं में आपसी विवाद के चलते इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Kotputli : चोरों के हौसले बुलंद, अब मकान में सेंधमारी, जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

ग्रामीणों का आरोप है कि आज भी सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटनास्थल से केवल गोली के खोल बरामद करके चली गई है।

वहीं प्रागपुरा थाना अधिकारी किरन सिंह ने बताया कि ‘ ग्रामीणों व लीज धारक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें झगड़ा होने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और छानबीन कर रही हैं। आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।