पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार से पत्रकार संघ में आक्रोश, ASP को सौंपा ज्ञापन

News Chakra@ पावटा। प्रागपुरा पुलिस के एएसआई द्वारा एक पत्रकार के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के कारण स्थानीय पत्रकार संघ में जबरदस्त आक्रोश है। सोमवार को पत्रकार संघ के सदस्यों ने प्रागपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली को एक ज्ञापन सौंपा।

#कोटपूतली : जाम में फंसा ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’। प्रतिदिन 4- 4 घण्टे का जाम !

ज्ञापन सौंपते हुए राजस्थान पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष आनंद पंडित, कोटपूतली प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित यादव, विकास वर्मा, बालकृष्ण शुक्ला, अनिल बंसल, मुनालाल, राज नायक, पावटा के पत्रकार अध्यक्ष विपिन पारीक, दिनेश अग्रवाल, सुुभाष भार्गव, नवीन गर्ग व लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि 14 जनवरी को प्रागपुरा थाने के एएसआई जयराम जाट ने एक पत्रकार साथी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा दूसरे दिन जब पूरी जानकारी के लिए थाने पहुंचे तो अन्य पत्रकारों से भी धमकी भरी भाषा में बात की।

सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !

Ad unnati

एएसआई की कार्यप्रणाली से पत्रकार संघ में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकार संघ के सदस्यों ने बताया कि पुलिस व पत्रकार एक सिक्के के दो पहलु है। यदि एक पक्ष इस प्रकार का व्यवहार करेगा तो पत्रकार किस प्रकार से अपनी कलम के द्वारा सच्चाई जनता के सामने लायेगा। इसलिए इस प्रकार के कुंठित पुलिसकर्मी को तुरंत प्रभाव से यहां से पद मुक्त किया जाये।

ASP विद्याप्रकाश ने पत्रकारों को 3 दिवस में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर विधायक इंद्राज गुर्जर को भी घटना के बारे में अवगत करवाया गया । जिस पर विधायक ने कहा कि पत्रकार के साथ इस प्रकार की अभद्रता किसी स्वरूप में स्वीकार नहीं की जायेगी।

पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार से पत्रकार संघ में आक्रोश, ASP को सौंपा ज्ञापन

इधर कोटपूतली प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित यादव ने जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता को भी घटना से अवगत करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को पावटा के एक पत्रकार को पुलिस ने जबरन थाने ले जाकर भरी ठंड में कपड़े उतरवाकर लॉकअप में बंद कर दिया था।

इस मौके पर पवन टीलावत, शशीकान्त शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष सैन, अजय शर्मा, श्रीकान्त मिश्रा, प्रहलाद सैन, जितेन्द्र प्रजापति सहित संघ के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।