KOTPUTLI: हादसों का रविवार, अलग- अलग हादसों में 1 महिला की मौत, 11 लोग घायल

प्रागपुरा के पास ट्रॉले से भिड़ी हरियाणा रोडवेज, बानसूर रोड़ व पुतली कट पर भी हुआ हादसा

घायलों का BDM जिला अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। क्षेत्र के आसपास हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में 1 महिला की मौत हो गई जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा सभी घायलों को राजकीय BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीडीएम जिला अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रागपुरा के पास हरियाणा रोडवेज व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को कोटपूतली के BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बानसूर रोड पर विद्युत तारों में उलझ कर गिरा बाइक सवार

दूसरा हादसा बानसूर रोड़ पर पेट्रोल पम्प के पास हुआ, जिसमे बानसूर निवासी सुनील पुत्र पूरणमल सैनी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यहां सड़क पर विद्युत तार लटककर गिरा हुआ था, जिसमें बाइक सवार उलझ गया और घायल हो गया। जिसे कोटपूतली राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूतली कट पर बाइक से उछलकर गिरी महिला तो गोनेड़ा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

तीसरी घटना पूतली कट की है जहां ब्रेकर पर बाईक के ब्रेक लगाने से पीछे बैठी रधुनाथपुरा निवासी आजमा देवी पत्नी अशोक चौपड़ा घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं चौथी घटना पनियाला थाना क्षेत्र के गोनेड़ा की है, जहाँ अज्ञात वाहन ने एक बाइक के टक्कर मार दी। इस हादसे में करवास निवासी ज्योति पत्नी राकेश घायल हो गई। गंभीर घायल महिला को पुलिस ने तुरंत BDM अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। [रिपोर्ट- जितेंद्र जलेन्द्रा]

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।