Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • मिलावट खोरी: नकली व दूषित मावे पर मृत मिली छिपकली
  • Kotputli
  • Rajasthan News

मिलावट खोरी: नकली व दूषित मावे पर मृत मिली छिपकली

News Chakra March 27, 2025

मिलावट खोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ी 715 किलो मिलावटी मावे की खेप

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़, 26 मार्च। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पावटा की बढ़ियाली की ढाणी और मंढा-प्रागपुरा में छापेमारी कर 715 किलो मिलावटी मावा जब्त किया। साथ ही, मौके से 175 किलो मिल्क पाउडर और 30 किलो वनस्पति भी बरामद की गई।

देखिए लापरवाही भरी तस्वीर। मावे पर कैसे छिपकलियां मृत पड़ी है।
देखिए लापरवाही भरी तस्वीर। मावे पर कैसे छिपकलियां मृत पड़ी है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं औषधि नियंत्रक के निर्देश पर यह छापेमारी की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा, नेहा शर्मा, बीसीएमओ प्रागपुरा कृष्ण सिंह शेखावत, और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। जब टीम मावा प्लांट पर पहुंची, तो दाताराम सैनी का पुत्र अंकित मौके पर मिला। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह प्लांट उसके पिता द्वारा संचालित किया जाता है। 

जांच के दौरान सामने आया बड़ा खेल

जांच टीम ने पाया कि मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल को मिलाकर नकली दूध तैयार किया जा रहा था, जिससे मावा बनाया जाता था। मौके पर 35 पीपे वनस्पति तेल के खाली डिब्बे भी मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। जब अधिकारियों ने मावा प्लांट मालिक को बुलाने को कहा, तो परिवार की महिलाएं अभद्रता पर उतर आईं और अड़ंगेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख प्रशासन ने पुलिस जाप्ता बुलवाया और मौके पर ताला तुड़वाकर जांच की। 

मिलावट खोरी: नकली व दूषित मावे पर मृत मिली छिपकली

जनता के स्वास्थ्य से हो रहा था खिलवाड़

यह देखकर अधिकारियों का भी गुस्सा फूट पड़ा कि कैसे मिलावटखोर सालों से आमजन को जहरीला खाद्य पदार्थ खिला रहे थे। मौके पर ही सभी मिलावटी खाद्य पदार्थों को जेसीबी से नष्ट करवाया गया और बिना लाइसेंस संचालित हो रहे इस मावा प्लांट को सीज कर दिया गया।

मिलावट खोरी: नकली व दूषित मावे पर मृत मिली छिपकली

जनता से अपील: मिलावटखोरी की सूचना दें 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कहीं भी मिलावटखोरी हो रही हो, तो तुरंत सूचना दें। प्रशासन ऐसे गोरखधंधों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अभिभाषक संघ  के द्वारा ऑल इंडिया बार का एग्जाम पास करने वाले अधिवक्ताओं का किया सम्मान
Next: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी खुर्द में रसोई भवन निर्माण का हुआ लोकार्पण

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.