कोटपूतली
कोटपूतली की ताज़ा और ब्रेकिंग खबरें पढ़ें News Chakra पर। यहां आपको कोटपूतली शहर और ग्रामीण क्षेत्र की राजनीति, प्रशासन, हादसे, विकास और जनहित से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी।
कोटपूतली : आधी रात पुलिस छावनी में तब्दील हुआ अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद ‘मौताणे’ पर मचा घमासान
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, देर रात सहमति के बाद मामला शांत न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के संजीवनी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शनिवार देर रात हालात तनावपूर्ण हो गए। मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। … Read more
कोटपूतली-बहरोड़ में दोपहर 1 बजे तक 55.10 फीसदी मतदान, नारायणपुर सबसे आगे
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले की पांचों निकायों में 55.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। कुल 2 लाख 1 हजार 483 मतदाताओं में से 1 लाख 11 हजार 19 मतदाता दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान … Read more
कोटपूतली में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नगर निकाय चुनाव के लिए कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पांच निकायों में मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल 250 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच कोटपूतली में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रभावित हुआ और मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। नगर परिषद कोटपूतली के … Read more
जिला कोटपूतली: निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू, पढ़िए क्या रहेगी व्यवस्था
कोटपूतली-बहरोड़, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगर परिषद एवं विभिन्न नगरपालिकाओं में वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 31 अगस्त तक निर्धारित तिथियों पर अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) एवं … Read more
कोटपूतली में बिना एफएमजीई पास किए डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज, फर्जी प्रमाण-पत्र मामले में तीन गिरफ्तार
कोटपूतली। विदेश से एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा पास नहीं कर पाने के बावजूद फर्जी प्रमाण-पत्र के सहारे चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नेटवर्क का एसओजी ने खुलासा किया है। इस मामले में कोटपूतली-बहरोड़ जिले से जुड़े एक … Read more
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आकाशवाणी कोटपूतली में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
कोटपूतली । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को आकाशवाणी कोटपूतली परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में निर्धारित प्रावधानों एवं राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख दिनेश पटवा, अभियांत्रिकी प्रमुख योगेश यादव, बी.एस. चौहान, मनोहर मीणा सहित आकाशवाणी कोटपूतली का … Read more
राजस्थान में निकाय अध्यक्षों का चुनाव पार्षद ही करेंगे, पुरानी व्यवस्था रहेगी बरकरार : झाबर सिंह खर्रा
गुरुवार को सीकर में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए खर्रा ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने एक बार निकाय अध्यक्षों के प्रत्यक्ष चुनाव कराए थे, लेकिन उस व्यवस्था में कई स्थानों पर अध्यक्ष और पार्षद अलग-अलग दलों से चुने गए। इससे बोर्डों में लगातार खींचतान का माहौल बना रहा और विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई। इसी अनुभव को देखते हुए वर्तमान चुनाव पार्षदों के माध्यम से ही कराए जाएंगे।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संगठन विस्तारित
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद कांग्रेस नगर निकाय प्रकोष्ठ की कोटपूतली-बहरोड़ जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष जीवण खां के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हनुमान सैनी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। जिला संगठन … Read more
कोटपूतली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, वेतन समझौते और स्थायीकरण की मांग
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटपूतली में अखिल भारतीय सीमेंट महासंघ के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्थानीय यूनियन ने मंगलवार को सीमेंट निर्माता संघ की नीतियों के विरोध में प्लांट गेट के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से … Read more
कोटपूतली के बड़ाबास से 11 सदस्यीय कांवड़ यात्रा दल हरिद्वार के लिए रवाना
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बड़ाबास निवासी धनराज पुत्र बनवारीलाल मौला के नेतृत्व में मंगलवार को 11 सदस्यीय कांवड़ यात्रा दल पवित्र गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यात्रा दल में अंशु पुत्र मुकेश सहित कुल 11 श्रद्धालु शामिल हैं। रवाना होने से पहले संजय भगत ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कर सभी कांवड़ियों … Read more
पावटा के पास बुचारा में तेंदुए का आतंक, 10 बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
पावटा/कोटपूतली। पावटा क्षेत्र के निकट ग्राम बुचारा की ढाणी बड़िया वाली में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने पशुपालक रामप्रताप मीणा पुत्र गुल्लाराम मीणा की 10 बकरियों का शिकार कर लिया, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में … Read more
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया
कोटपूतली। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटपूतली में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड मजदूर संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ कार्यालय में भारत माता, भगवान विश्वकर्मा तथा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प … Read more
विश्व पर्यावरण दिवस पर जवानपुरा में हरित पहल, युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी
न्यूज़ चक्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम जवानपुरा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा के नेतृत्व में युवाओं ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीपल, नीम एवं शीशम के पौधों का … Read more
नौतपा में बारिश से राहत, किसान आहत
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नौतपा के चौथे दिन कोटपूतली क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी। बीती देर रात तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने जहां तपती धरती को ठंडक पहुंचाई, वहीं खेतों से जुड़े लोगों के चेहरे पर चिंता की … Read more