News Chakra

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में पनियाला निवासी विशम्भर दयाल केशवानिया को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, विशम्भर दयाल महासचिव नियुक्त

यह नियुक्ति एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश द्वारा पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर तथा एससी विभाग के जिलाध्यक्ष ताराचंद आर्य की अनुशंसा पर की गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, विशम्भर दयाल महासचिव नियुक्त

नव नियुक्त जिला महासचिव विशम्भर दयाल केशवानिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने इस विश्वास के लिए प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर और जिलाध्यक्ष ताराचंद आर्य का हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *