KOTPUTLI: चोर छत के रास्ते दुकानों में घुसे, राशन का सामान, सिगरेट के पैकिट व नकदी चुराई, बेफिक्री इतनी कि तसल्ली से बैठकर सिगरेट भी पी
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली शहर में पिछले दिनों हुई चोरी व लूट की घटनाओं में खुलासा ना होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों के हौसले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चोरों ने दुकानों में ना केवल सेंधमारी की बल्कि बैठकर तसल्ली से सिगरेट के कश भी लगाए। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हुई लेकिन चोर अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

घटना कोटपूतली के मुख्य चौराहे की है, जहां हमेशा पुलिस की जिप्सी तैनात रहती हैं। बावजूद इसके बेफिक्रे चोरों ने यहां सैनी किराना व बालाजी किराना स्टोर पर तसल्ली से धमाचौकड़ी मचाई। चोरों ने तसल्ली से दुकान का सारा सामान बिखेर दिया और मच्छर जलाने की कोएल जलाकर सिगरेट के कश भी लगाए। दुकानदारों ने सुबह कोटपूतली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
बालाजी किराणा स्टोर के सुगन भाई व सैनी किराना स्टोर के संचालक रमेश सैनी ने बताया कि चोर दुकान की छत पर बने सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में से करीब तीन- चार हजार रूपयों की नकदी के अलावा फटे पुराने नोटों की करीब दस हजार रूपयों की नकदी, सिगरेट के पैकेटों का डण्डा समेत कुछ राशन का सामान व गल्ले में रखे चैक पार कर लिये।
घटना के बाद शहर के दुकानदारों में रोष है कि मुख्य चौराहे पर दुकान होने के बावजुद चोरों ने बेहद आराम से वारदात को अन्जाम दिया। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर हमेशा गश्त रहती है इसके बावजुद भी चोरों ने वारदात को अन्जाम दे दिया। उन्होंने पुलिस ने अविलम्ब वारदात के खुलासे की मांग की है।
इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया एवं सीसीटीवी फुटेज की जाँच की। पीडि़त दुकानदारों की ओर से इस सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
- पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
- पावटा उपखंड में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना प्रागपुरा का गोगाजी मंदिर
- पावटा क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, ‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटी की शुरुआत
- पावटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बुद्धराम 48 घंटे की तलाश के बाद दिल्ली में सकुशल मिले
- राजस्थान – हरियाणा सीमा के बाबा रामेश्वरदास धाम में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने से विवाद गहराया
