IPL 2024 | ‘मारो छक्का…’, लियाम लिविंगस्टोन ने बताया बाउंसर से निपटने का तरीका

There is only one way to deal with a bouncer, hit a six: Livingstone on the new rule of IPL

लियाम लिविंगस्टोन (PIC Credit: Social Media)

Loading

चंडीगढ: आईपीएल के 2024 (IPL 2024) सत्र में प्रति ओवर दो बाउंसर (Bouncer) फेंकने की अनुमति है और आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) का मानना है कि इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका उछलती गेंद को सीमा के पार पहुंचाना है।  

लिविंगस्टोन का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल बन गया है लिहाजा प्रति ओवर दो बाउंसर की अनुमति मिलने से गेंदबाजों के पास टी20 प्रारूप में विकल्प बढ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल के अपने पहले मैच से पूर्व पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यॉर्कर पर छक्का मारने की कोशिश करने की बजाय बाउंसर पर छक्का लगाना चाहिये क्योंकि गेंदबाजों के पास अब अधिक विकल्प हैं। बड़े मैदानों पर यह और प्रभावी होगा। मैं नहीं कह सकता कि छोटे मैदानों पर अच्छभ् पिच पर गेंदबाज कितने बाउंसर डालना चाहेंगे। देखते हैं।”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘बल्ले का ऊपरी किनारा वैसे भी गेंद को सीमा पार भेज देता है। यह नया नियम है और गेंदबाजों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रामक बल्लेबाजों के खिलाफ इससे मदद मिलेगी।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।