Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024, KKR vs PBKS | पंजाब किंग्स ने KKR को हराकर रचा इतिहास, चेस किया IPL का सबसे बड़ा टारगेट, बे…
  • SPORTS

IPL 2024, KKR vs PBKS | पंजाब किंग्स ने KKR को हराकर रचा इतिहास, चेस किया IPL का सबसे बड़ा टारगेट, बे…

News Chakra April 26, 2024
IPL-2024-KKR-vs-PBKS-पंजाब-किंग्स-ने-KKR.jpg

IPL 2024 KKR vs PBKS Shreyas Iyer Vs Sam Curran

श्रेयस अय्यर और सैम करन

आईपीएल 2024 का 42वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है।

Loading

कोलकाता: पंजाब किंग्स (Punjab Kings)ने टी20 क्रिकेट (IPL 2024) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उसने यहां शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) द्वारा दिये 262 रन के लक्ष्य को आठ गेंद रहते हासिल कर आठ विकेट से जीत हासिल की।
जॉनी बेयरस्टो 48 गेंदों पर 108 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के लगाए। जबकि शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 68 रन की पारी खेल टीम को एक और जीत दिलाई। पंजाब के इस धुरंधर ने अपनी पारी में 2 चौके और 8 छक्के लगाए।

Match 42. Punjab Kings Won by 8 Wicket(s) #TATAIPL #IPL2024 #KKRvPBKS

— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2024

KKR ने दिया था 262 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 261 रन बनाये। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद केकेआर ने सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (37 गेंद में 75 रन) और सुनील नारायण (32 गेंद में 71 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी से इस स्कोर की नींव रखी। पंजाब किंग्स के गेंदबाज केकेआर के बल्लेबाजों को रोकने में जूझते नजर आये।

पंजाब ने जीता था टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 42वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भी पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की वापसी नहीं है। ऐसे में सैम करन (Sam Curran) ही मैदान पर कप्तानी करते दिखाई देंगे।

🚨 Toss Update 🚨@PunjabKingsIPL win the toss and elect to bowl against @KKRiders

Follow the Match ▶️ #TATAIPL | #KKRvPBKS pic.twitter.com/3b5VbVdr2J

— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2024

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024, SRH vs RCB | एक महीने बाद RCB ने दर्ज की जीत, हैदराबाद को 35 रन से हराया, विराट कोहली और र…
Next: Breaking : देर रात दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष पहुंचा थाने। आरोप, फायरिंग भी हुई

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.