| रोहित शर्मा KKR से खेलेंगे अगला IPL? मुंबई इंडियंस छोड़ने पर सस्पेंस, क्या शाहरुख़ को मिलेगा 'हिटमै...

| रोहित शर्मा KKR से खेलेंगे अगला IPL? मुंबई इंडियंस छोड़ने पर सस्पेंस, क्या शाहरुख़ को मिलेगा ‘हिटमै…

Read Time:4 Minute, 41 Second

रोहित शर्मा IPL2024 में MI की कप्तानी से दूर

क्या सच में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं? क्या वे KKR से जुड़ने वाले हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सामने आ रहे वीडियो फुटेज और तस्वीरें इसकी ओर इशारा करती दिख रही है. खैर इसका पता तो अगले सीजन के ऑक्शन में ही चलेगा.

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मौजूदा IPL 2024 में खेल बहुत फीका रहा है। वहीँ अब इसके पूर्व कप्तान और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो चला है। दरअसल सब तरफ अब एक ही सवाल है कि क्या, टीम इंडिया के कद्दावर ‘हिटमैन’ मुंबई इंडियंस छोड़ने वाले हैं? या अब अगले IPL सीजन में रोहित पहने दिखेंगे कोई और जर्सी?

अब यह वाल क्यों उठ रहे हैं यह तो खैर किसी से छिपा नहीं है। लेकिन खबर तो यही है कि, मुंबई इंडियंस के अंदर हुए हालिया बदलावों से रोहित शर्मा दुखी और आहत हैं। उसी के चलते अब उनके दूसरी टीम में जानें की अटकलें बढ़ गईं हैं। अब इस फ़ैल रही ‘आग’ को और हवा देने का काम किया KKR के शेयर किए उस वीडियो ने, जिसे बाद में हालाँकि इसी डिलीट भी कर दिया गया। लेकिन KKR फ्रेंचाइजी के वीडियो को डिलीट करने से पहले ही जो राज खुलना था वो खुल ही गया।

दरअसल दोस्तों KKR द्वारा शेयर किया गया वीडियो रोहित शर्मा का था। यह उनके KKR फ्रेंचाइजी से जुड़े अभिषेक नायर के साथ मुलाकात का था। 30 सेकंड के इस वीडियो में जो बातें सुनने को मिली, उसने सिर्फ रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने की ही नहीं, बल्कि KKR से जुड़ने को लेकर भी अटकलें बहुत बढ़ा दी हैं।

रोहित शर्मा-अभिषेक नायर के डिलीट वीडियो का क्या है सच?
दरअसल KKR ने रोहित शर्मा और अभिषेक नायर वाले जिस वीडियो को शेयर कर डिलीट किया, उसमें साफ दिख रहा है कि रोहित शर्मा और अभिषेक नायर ग्राउंड पर एक निजी मुलाकात चल रही है। इसमें नायर से रोहित कह रहे हैं कि, “एक-एक चीज चेंज हो रही है… अब वो उनके ऊपर है… वो मेरा घर है। मैंने उसको मंदिर की तरह बनाया है।”दरअसल IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की अगली टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से है। ये मैच हालांकि ईडन गार्डन्स पर खेला जाना है और, रोहित शर्मा-अभिषेक नायर की मुलाकात भी वहीं की प्रतीत हो रही है।

कयास बहुत पर ऑक्शन में ही होगा सारा खेल
अब आज यानी 11 मई की शाम होने वाले मैच से पहले सामने आए इस वीडियो की बातों के मायने मुंबई इंडियंस मौजूदा हालातों से भी जुड़ते दिख रहे हैं। यह भी लगता है कि, रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने और अगले IPL में KKR फ्रेंचाइजी की ओर से खेलने की प्रबल संभावना है। बहरहाल, ये बस कयास ही हैं। लेकिन इसकी कहानी के सस्पेंस का पटाक्षेप तो IPL के अगले सीजन के ऑक्शन पर ही होगा। कौन जानें तब रोहित और शाहरुख खान एक ही जर्सी पर ‘कोरबो, लोरबो जीतबो रे’ की धुन पर डांस करते दिखें।



PC : enavabharat

News Chakra

Loading

Leave a Reply

| शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल पर बुरी तरह भड़के LSG के माल‍िक, मैदान पर सुनाई खरीखोटी- देखें वीडियो Previous post | शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल पर बुरी तरह भड़के LSG के माल‍िक, मैदान पर सुनाई खरीखोटी- देखें वीडियो
| चोटिल होकर भी मैदान पर डटे रहे लियोनेल मेसी, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को दी 3-2 से मात Next post | चोटिल होकर भी मैदान पर डटे रहे लियोनेल मेसी, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को दी 3-2 से मात