Saina Nehwal | साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार, सेल्फी लेने के लिए फैंस की उमड़ी भीड़-…

Ace shuttler Saina Nehwal visited the Taj Mahal in Agra along with her mother.

साइना नेहवाल (PIC Credit: ANI X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) सोमवार को सुबह अपनी मां उषा रानी के साथ ताजमहल (Taj Mahal) देखने पहुंची। सोशल मीडिया (Social Media) पर साइना नेहवाल की तस्वीरें वायरल (Viral) हो रही है। न्यूज़ एजेंसी ANI ने भी साइना और उनकी मां की तस्वीर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। 

साइना नेहवाल सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा पहुंचीं। उन्होंने सुबह 9:30 बजे ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी से बहुत प्रभावित्त दिखाई दीं। साइना ने बताया कि वह 10 साल पहले अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ ताजमहल देखने आई थीं। हालांकि उसके बाद वह अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ 2019 में आई थीं, उस समय वह आगरा में तीन दिन रुकी थीं। 

यह भी पढ़ें

साइना नेहवाल की मां उषा ने कहा कि मुग़ल मुगल शहंशाहों में शाहजहां सबसे अच्छा था, उसने अपनी बेगम की याद में इतना सुंदर स्मारक बनवाया। वहीं साइना करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रुकीं, उस दौरान फैंस की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के उमड़ गई। साइना ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली और उसके बाद वह सड़क मार्ग से ही दिल्ली रवाना हो गईं। 



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।