Shaharyar Khan No More | PCB के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान दुनिया को कहा ‘अलविदा’, भारत से रहा है ‘अज़…

shaharyar-khan

Loading

लाहौर: भारत (India) के साथ 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में क्रिकेट रिश्ते बहाल करने में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान (Shahryar Khan) का आज यानी शनिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी (Mansur Ali Khan Pataudi) के रिश्तेदार शहरयार खान लंबे समय से बीमार थे। उनका जन्म भोपाल में हुआ था।

वह 1990 से 1994 के बीच पाकिस्तान के विदेश सचिव रहे। इसके अलावा वह भारत और यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रहे। शहरयार पहली बार 2003 से 2006 के बीच पीसीबी के अध्यक्ष बने। इस बीच भारतीय टीम ने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने 2014 से 2017 तक भी पीसीबी प्रमुख का जिम्मा संभाला था।

वह पाकिस्तान के 1999 के भारतीय दौरे तथा 2003 में वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे थे। वह भोपाल के शाही परिवार से संबंध रखते थे। पीसीबी के वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘‘पीसीबी की तरफ से मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं। वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की। पाकिस्तान क्रिकेट देश में खेल के विकास में उनकी सेवाओं के लिए शहरयार खान का ऋणी रहेगा।”



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।