कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजनौता में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक

जिले के ग्राम राजनौता स्थित संतोषी माता मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए खुशी शेखावत को दुर्गावाहिनी सह … Read more

बानसुर पुलिस की ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

जयपुर रेंज में चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी-वेनम (ड्रग फ्री राजस्थान) के तहत बानसूर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खेड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

कोटपूतली क्षेत्र में रसद विभाग ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। मंगलवार को जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने श्याम नगर स्थित झमिला वाली ढाणी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 106 भरे हुए और … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 हजार वोल्ट लाइन का तार, दर्दनाक मौत

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के महनपुर क्षेत्र के ग्राम मोरोड़ी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खेत में काम कर रही महिला के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर उस पर आ गिरा। मृतका की … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानवता की मिसाल: महिला मरीज के लिए सीमा सैनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कस्बे के विनायक हॉस्पिटल में भर्ती ग्राम कल्याणपुरा कुहाड़ा निवासी महिला मरीज पूजा के लिए मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए कस्बा निवासी सीमा सैनी ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। बताया गया कि मरीज पूजा को उपचार के दौरान ओ पॉजिटिव (O+) रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सीमा सैनी आगे … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

जिले के प्रागपुरा कस्बे में पुलिस थाना स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में आगामी 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहकार सुपर मार्ट एवं नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 श्री … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (आईपीएस) ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन सख्त तेवर दिखाते हुए मंगलवार को जिले की विभिन्न पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृत कार्यालय विराटनगर, पुलिस थाना विराटनगर, भाबरू थाना, जिला पुलिस कंट्रोल रूम, रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले को मिला नया पुलिस कप्तान: सतवीर सिंह ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने सोमवार प्रातः 10 बजे पूतली रोड स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक एवं … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कारागृह में पुलिस का औचक निरीक्षण, तीन टीमों ने की सघन तलाशी

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को जिला पुलिस द्वारा कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कारागृह में औचक निरीक्षण किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई एसडीएम रामावतार मीणा की मौजूदगी में डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरडक के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के लिए कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, महिला थानाधिकारी किशन … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांजूकोट की रेखा यादव बनीं अहीर यादव फाउंडेशन की महिला प्रदेशाध्यक्ष

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम मांजूकोट निवासी रेखा यादव को उनकी सामाजिक सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए अहीर यादव फाउंडेशन में महिला प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जयपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान की गई, जिसे लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रेखा यादव, जो … Read more

पावटा क्षेत्र के ग्राम भैंसलाना में 22 मार्च को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

महान क्रांतिकारी शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 22 मार्च रविवार को पावटा ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैंसलाना में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजक युवा नेता कृष्ण सांपला ने बताया कि इस … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

बहुजन समाज के महानायक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा कांशीराम की जयंती के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार हाडिया ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक और प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर राजेश कुमार हाडिया ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना संपूर्ण … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

जिले के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग स्थित प्रागपुरा पुलिस थाना के सामने ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी गुरूवार को सहकार सुपर बाजार (मार्ट) का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सम्मेलन तथा शिलान्यास कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है। सहकारी समिति के चेयरमैन उपेन्द्र … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 5 घंटे में गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व 12 कारतूस बरामद

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की थाना शाहजहांपुर पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को महज पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही वारदात … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र में पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला–एक प्रजाति (गुगल)’ कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा शनिवार को भाबरू नर्सरी में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य गुगल पौधे के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके औषधीय व आर्थिक महत्व के बारे में किसानों, आम नागरिकों और वन विकास एवं प्रबंधन … Read more