कोटपूतली एलबीएस महाविद्यालय  में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आज, डिप्टी सीएम होंगे अतिथि

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 9 अप्रैल 2025 । लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, कोटपूतली में आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने जानकारी दी कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री माननीय डॉ. प्रेमचंद होंगे।

एलबीएस महाविद्यालय

विशिष्ट अतिथि के रूप में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत मौजूद रहेंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटपूतली के विधायक हंसराज पटेल करेंगे।

समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थी गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। साथ ही सत्र 2024-25 के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, एनएसएस, रोवर रेंजर, मानवाधिकार क्लब, महिला प्रकोष्ठ आदि की प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त छात्राओं को देवनारायण, कालाबाई और मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी भी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।