केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल आज कोटपुतली दौरे पर

पावटा के बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ के पूर्णाहुति कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली–बहरोड़। गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज 6 अप्रैल 2025, रविवार को तहसील पावटा के बावड़ी में ‘बाबा बालनाथ आश्रम में 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रूद्र महायज्ञ के पूर्णाहुति’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री विजय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोटपूतली में

वह यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बाबा बालनाथ आश्रम में समाधि स्थल, पंचमुखी महादेव मंदिर, धुना के दर्शन कर यज्ञ शाला में पूर्णाहूति देंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारी पूरी, जनसभा स्थल पर पहुंचे लोग

तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व अन्य अतिथि दोपहर करीब 2:00 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। इससे पहले जनसभा स्थल पर दूर दराज से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। मौके पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी पहुंचे चुके हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम भजनलाल आज कोटपुतली दौरे पर

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।