Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • हरसोरा ‘मॉब लिंचिंग’ प्रकरण : जिला एसपी ने किया मॉब लिंचिंग की खबरों को खारिज, पढ़िए पूरा मामला
  • Kotputli
  • Rajasthan News

हरसोरा ‘मॉब लिंचिंग’ प्रकरण : जिला एसपी ने किया मॉब लिंचिंग की खबरों को खारिज, पढ़िए पूरा मामला

News Chakra August 19, 2023
Screenshot_20230819_184145_Video Player

ग्राम हरसोरा में गुरुवार की रात पिकअप सवार लोगों से मारपीट की घटना में हो गई थी एक युवक की मृत्यु

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड के थाना क्षेत्र हरसोरा के ग्राम नरोला में गुरुवार रात्रि को पिकअप सवार युवक की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मृतक के परिजन शनिवार को भी दिनभर हरसोरा थाना क्षेत्र पर डटे रहे। वहीं शुक्रवार सुबह से यह घटना सोशल मीडिया व मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माॅब लिंचिंग के समाचार के रूप में लगातार प्रसारित होती रही। … तो वहीं मृतक के परिजनों ने भी अज्ञात लोगों के द्वारा भीड़ के रूप में युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसे माॅब लिंचिंग बताया है।

हरसोरा ‘मॉब लिंचिंग’ प्रकरण : क्या है पूरा मामला

पुलिस व परिजनों के अनुसार 17 अगस्त, गुरुवार की रात पिकअप सवार तीन युवक हरसोरा के नजदीक एक गांव में लकड़ी काटने गए थे। जहां वन विभाग की टीम आने की भनक लगने के बाद रात करीब 10:00 बजे वहां से खाली पिकअप लेकर ही निकल पड़े। बताया जा रहा है कि इस दौरान वन विभाग की एक जीप पिकअप के पीछे लग गई। जिससे घबराकर पिकअप सवार लोगों ने पिकअप को नरोला गांव की ओर मोड़ दिया। लेकिन इसी दौरान पिकअप के आगे एक जेसीबी आ गई।

हरसोरा 'मॉब लिंचिंग' प्रकरण : जिला एसपी ने किया मॉब लिंचिंग की खबरों को खारिज, पढ़िए पूरा मामला
हरसोरा थाने पर निष्पक्ष जांच व मुआवजे की मांग को लेकर जमा ग्रामीण

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेसीबी में कुछ लोग सवार थे साथ ही जीप में करीब 8 लोग सवार थे, जिन्होंने मिलकर पिकअप सवार युवकों पर हमला कर दिया। इस मामले में वसीम नाम का युवक गंभीर घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद यह समाचार माॅब लिंचिंग की घटना के रूप में आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गया। कुछ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसे हिंदू- मुस्लिम झगड़े के रूप में भी प्रसारित किया जाने लगा। हरियाणा के नूंह प्रकरण को देते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जहां एक तरफ सोशल प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही थी तो वही पुलिस प्रशासन ने अपनी जांच में भी तेजी दिखाई और घटना को लेकर 10 लोगों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी।

मामले को लेकर क्या है वर्तमान स्थिति

घटना के खुलासे को लेकर जिला पुलिस जहां जांच में जुटी हुई है वहीं मृतक के परिजन आज हरसोरा थाने पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बैठे रहे, साथ ही मृतक के परिवारजनों को नौकरी व मुआवजा देने की भी मांग रखी।

हरसोरा 'मॉब लिंचिंग' प्रकरण : जिला एसपी ने किया मॉब लिंचिंग की खबरों को खारिज, पढ़िए पूरा मामला
जिला एसपी रंजीता शर्मा ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, मॉब लिंचिंग की खबरों को किया खारिज

इधर जिला एसपी रंजीता शर्मा ने मोब लिंचिंग की खबरों को खारिज करते हुए बताया है कि मृतक युवक के शरीर पर किसी हथियार के निशान हैं जिनका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही हो पाएगा। लेकिन फिलहाल इसे मॉब लिंचिंग के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता। प्रकरण को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी रंजीता शर्मा ने आमजन से अपील की है कि इसे मॉब लिंचिंग की घटना से जोड़कर न देखा जाए।

  • पावटा में सवर्ण समाज की यूजीसी कानून के खिलाफ आक्रोश रैली
  • पावटा क्षेत्र के ग्राम भैंसलाना में 22 मार्च को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
  • कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन
  • पावटा में किले ऊपर श्याम मंडल का होली स्नेह मिलन व भंडारे का कार्यक्रम

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुखिया भाजयुमो जिला मंत्री नियुक्त, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
Next: शाहजहांपुर में 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, समीप के खेत में पड़ा मिला शव

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1731857394-17736766657172319286320203688381.jpg
  • Top news

पावटा में सवर्ण समाज की यूजीसी कानून के खिलाफ आक्रोश रैली

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-90632049-17736748217071718609977799642511.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के ग्राम भैंसलाना में 22 मार्च को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image-1696622834-17736016608554336878105530249156.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ – कांशीराम केवल नेता नहीं, बल्कि स्वाभिमान, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के प्रतीक

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
image_editor_output_image1909182737-1773601142896568481488248687783.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में ‘सहकार सुपर बाजार’ का होगा भव्य उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 16, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.