5 वर्षो से फरार स्थाई वारन्टी सहित एक गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। थाना पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ के तहत कार्रवाई करते हुए नकबजनी के मामले में 5 वर्षो से फरार चल रहे एक स्थाई वारन्टी व एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

एसएचओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि नकबजनी के मामले में 5 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी लुतफर (27) पुत्र कासिम मुसलमान निवासी बालघाट (आसाम) हाल निवासी ईदगाह पाडा, गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार एक मामले में फरार चल रहे ग्राम टापरी निवासी गैर जमानती वारन्टी जगत सिंह (25) पुत्र जयराम गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।