बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का ट्रेलर आज यानी 23 नवंबर को रिलीज हो गया है। फैंस को इस घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर भूषण कुमार की टी-सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत रणबीर कपूर और अनिल कपूर के सीन से होती है। रणबीर कपूर फिल्म में पापा का रोल प्ले कर रहे अनिल कपूर से बात करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर के अलावा बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। 100 करोड़ के बजट पर बनकर तैयार हुई ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।