KOTPUTLI: चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, भाजपा के प्रचार में आए शिंदे

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। 25 नवम्बर को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन से पहले कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, जेजेपी व निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश गोयल ने रैली व सभा के जरिए अपना दमखम दिखाया, तो वहीं चुनाव प्रचार के आज आखिरी दिन भाजपा का चुनाव प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कोटपूतली पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल की ओर से कोटपूतली के बनेठी में आज (गुरुवार) को बड़ी सभा का आयोजन रखा गया था।

KOTPUTLI: चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, भाजपा के प्रचार में आए शिंदे

सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की आवश्यकता है और यह परिवर्तन बीजेपी पार्टी ही ला सकती है। पूरे राजस्थान में भगवा माहौल बन गया है। राम मंदिर भी बन रहा है। शिंदे ने कहा कि राजस्थान के कई लोग मुंबई – महाराष्ट्र में रहते हैं, उनकी रक्षा करना हमारा काम है। कोटपूतली में भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल मेहनती व ईमानदार प्रत्याशी हैं इनका साथ दें।

KOTPUTLI: चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, भाजपा के प्रचार में आए शिंदे

शिंदे ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, यहां महिला अत्याचार व साइबर अपराध, पेपर लीक व गुंडागर्दी चरम पर है लेकिन राजस्थान सरकार ने ना किसानों पर ध्यान दिया, ना युवाओं पर। कांग्रेस सरकार गारंटी कार्ड जारी करती है, लेकिन कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है। इसी के साथ शिंदे ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

सभा को भाजपा नेता राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, आरती सिंह, संजय सिंह नारेहड़ा, हीरालाल रावत, अब्दुल सत्तार खान व विजयपाल सिंह बनेठी ने संबोधित किया। वहीं मंच पर राजेन्द्र रहीसा, बनवारी लाल यादव, धूड़ सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।