Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI: पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया सिजेरियन डिलीवरी के साथ बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन
  • Rajasthan News
  • Kotputli

KOTPUTLI: पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया सिजेरियन डिलीवरी के साथ बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन

News Chakra December 7, 2023
पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के पल्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोटपुतली में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी में सात गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। निदेशक डॉक्टर महेंद्र सिंह पलसानिया ने बताया कि हसामपुर निवासी श्रीमती प्रवीण देवी पत्नी जय सिंह काफी परेशान थी और काफी जगह डॉक्टर की सलाह भी ले चुकी थी, लेकिन किसी प्रकार की संतुष्टि नहीं मिली।

पल्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पलसानिया ने बताया कि मरीज के परिजन गर्भावस्था के तीसरे महीने में गर्भवती महिला को पल्स अस्पताल लेकर आये। जहां डॉ. गोविन्द कहार ने गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे जैसे आपरेशन, पेट में दर्द, समय पूर्व प्रसव, बच्चा कमजोर होना, प्रसव पूर्व व प्रसव के दौरान एवं प्रसव पश्चात अत्यधिक खून बह जाना जैसे खतरो के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं जच्चा एवं बच्चा के स्वस्थ होने के प्रति आश्वसत किया। इसके बाद सम्पूर्ण 9 माह की स्वास्थ्य जांच के उपरांत आपरेशन की जटिल प्रक्रिया को पल्स हॉस्पिटल की दक्ष टीम के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पूर्ण किया गया।

पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया

डॉक्टरों ने बताया कि 3 घंटे तक चले आपरेशन की जटिल प्रक्रिया में डॉ. गोविंद कहार व उनकी टीम के सहयोग के द्वारा सिजेरियन डिलीवरी एवं बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन एक साथ किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉ. पलसानिया ने बताया कि इस प्रकार की काम्पलिकेटेड सर्जरी सामान्यतया चुनीदा अस्पतालों ( TERTIARY CARE CENTRE) में ही सर्वश्रेठ सर्जन के द्वारा की जाती हैं क्योंकि इस प्रक्रिया में जच्चा एवं बच्चा को अत्यधिक खतरा रहता है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND W vs ENG W | इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 38 रन से हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक गया बेकार
Next: IND vs SA Series | टी20-वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बारिश में हुआ भव्य स्…

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1857335294-17755612098195213903467510624544.jpg
  • Top news

पावटा में राजस्व रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का मामला, कलेक्टर से जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.