Rajasthan: राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे सुधांश पंत, केंद्र सरकार से मूल कैडर आने की मिली मंजूरी

News Chakra.  आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। भारत सरकार ने पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की अनुमति दे दी है। वह उषा शर्मा की जगह लेंगे। भजनलाल सरकार ने शनिवार को राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में सुधांश पंत को नामित किया था और केंद्र को इसकी सिफारिश भेजी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर जाने की अनुमति दे दी। 

Rajasthan: राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे सुधांश पंत, केंद्र सरकार से मूल कैडर आने की मिली मंजूरी

सुधांश पंत वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछली गहलोत सरकार में वह पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे। इसके बाद पंत दिल्ली चले गए थे।

राजस्थान की वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। दरअसल, उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को ही समाप्त हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार से छह महीने का एक्सटेंशन मिलने से पिछली गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था।

[ ख़बरें और भी हैं… ]

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।