Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • कृषि उपकरण बनाने के कारखाने में चोरों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Rajasthan News
  • VIRAT NAGAR

कृषि उपकरण बनाने के कारखाने में चोरों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

News Chakra January 13, 2024
IMG-20240113-WA0031

न्यूज चक्र कोटपूतली। जिले के प्रागपुरा थाना इलाके में नारायणपुर मोड़ के समीप स्थित विश्वकर्मा एग्रीकल्चर पर चोरों ने गुरुवार की रात्रि सेंधमारी कर कारखाने के गोदाम में रखा 60 हजार का माल पार कर दिया। व्यापारी ने सुबह जब कारखाने के ताले टूटे हुए देखे तो पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज करवाया।

कृषि उपकरण बनाने के कारखाने में चोरों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पीड़ित व्यापारी दीनाराम जांगिड़ ने बताया कि उसने नारायणपुर प्रागपुरा एनएच 48 पर विश्वकर्मा एग्रीकल्चर के नाम से ट्रॉली व कृषि उपकरण बनाने का कारखाना किराए पर लेकर खोल रखा है। जहां गुरुवार देर रात्रि करीब 1:30 बजे घुसे चोरों ने सेंधमारी करते हुए गोदाम में रखा करीब 60 मीटर वेल्डिंग वायर, गैस सिलेंडर, चार ट्रॉली रिम, एक लोहे का चकला व ड्रील मशीन सहित करीब 60 हजार का माल चोरी कर लिया। चोरों की यह पूरी करतूत वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

कृषि उपकरण बनाने के कारखाने में चोरों की सेंधमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना के बाद प्रागपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है, साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं, जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Erling Haaland Get Injury | चोटिल होने के कारण क्या इस महीने बाहर रहेंगे Star Striker अर्लिंग हॉलैंड…
Next: Women’s Hockey Qualifier | महिला ओलंपिक क्वालीफायर में जर्मनी ने मारी बाजी, चिली को 3-0 से हराया

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
image_editor_output_image-1940821070-17677875513268939236513236538459.jpg
  • VIRAT NAGAR

थाने से 200 मीटर दूर चोरों का दुस्साहस, एक रात में चार दुकानों के ताले टूटे

Rajesh Kumar Hadia January 7, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.