Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Zaheer on Dhoni | ‘क्रिकेट अहम लेकिन सब कुछ नहीं’, जानें आखिर क्यों धोनी को लेकर जहीर ने कही ‘ये’ बा…
  • SPORTS

Zaheer on Dhoni | ‘क्रिकेट अहम लेकिन सब कुछ नहीं’, जानें आखिर क्यों धोनी को लेकर जहीर ने कही ‘ये’ बा…

News Chakra March 20, 2024

Dhoni understood long ago that cricket is important but not everything for him: Zaheer

जहीर खान और एमएस धोनी (PIC Credit: Social Media)

Loading

चेन्नई: भारत (India) के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिये क्रिकेट (Cricket) महत्वपूर्ण है लेकिन ‘सब कुछ’ नहीं और यह धोनी ने काफी पहले ही समझ लिया था। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी 42 वर्ष की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आगामी सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान संभालेंगे। धोनी ने चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था ।   

जहीर ने जियो सिनेमा पर धोनी पर बने एक एपिसोड में कहा, ‘‘एम एस धोनी ने काफी पहले समझ लिया था कि उनके भीतर क्रिकेट का जुनून है और यह उनके जीवन का अहम हिस्सा है लेकिन यही सब कुछ नहीं है।” भारत को टी20, वनडे विश्व कप जिताने, टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंचाने के अलावा धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब भी दिलाये हैं । वह 2008 में पहले सत्र से सीएसके के कप्तान हैं।   

यह भी पढ़ें

जहीर ने कहा, ‘‘जब आप खेल रहे होते हैं तो खेल से स्विच आफ होना बहुत महत्वपूर्ण है । क्रिकेट ही सब कुछ नहीं है। हर क्रिकेटर को इसका सामना करना होता है।” उन्होंने कहा, ‘‘जब आप खेल से अलग होते हैं तो बहुत विकल्प नहीं होते। हमने कई खिलाड़ियों को रिटायर होने के बाद संघर्ष करते देखा है क्योंकि वे अपना सब कुछ खेल को दे देते हैं और जब खेल से अलग होते हैं तो उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करें।”  

जहीर ने कहा, ‘‘धोनी खेल से इतर भी चीजें करते रहते हैं। मसलन उन्हें बाइक्स का शौक है और उस पर रिसर्च करते रहते हैं।” धोनी के बारे में भारत और सीएसके के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना ने कहा कि वह चाहते हैं कि धोनी अगले पांच साल और आईपीएल खेलें।   

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका अगला कप्तान कौन होगा। धोनी कप्तानी छोड़ भी देते हैं तो डगआउट में बतौर मानसिक दृढता कोच या ऐसे ही रहें। लेकिन सवाल यह है कि वह बतौर कप्तान किसे तैयार करेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘सीएसके के लिये यह साल अहम है। एमएस की नजरें किस पर है। रूतुराज गायकवाड़ अच्छा विकल्प है । यह साल धोनी से ज्यादा सीएसके के लिये अहम है। मैं चाहता हूं कि वह पांच साल या कम से कम दो या तीन साल और खेले।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | चेपॉक के मैदान पर RCB का बदनाम रिकॉर्ड, 16 साल से नहीं कर पाए ‘ये’ छोटा काम
Next: IPL 2024 Opening Ceremony | IPL के ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, ‘ये’ सितारें बिखेरेंगे …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.