Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024, KKR vs SRH | रसेल और सॉल्ट के अर्धशतक, KKR ने हैदराबाद को दिया 209 रन का लक्ष्य
  • SPORTS

IPL 2024, KKR vs SRH | रसेल और सॉल्ट के अर्धशतक, KKR ने हैदराबाद को दिया 209 रन का लक्ष्य

News Chakra March 23, 2024

IPL 2024: KKR vs SRH

Loading

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आंद्रे रसेल (नाबाद 64) के आक्रामक और विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट (54 रन) के संयमित अर्धशतक से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 208 रन बनाये।  रमनदीप सिंह ने 35 रन और रिंकू सिंह ने 23 रन का योगदान दिया।  सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने तीन जबकि मयंक मार्कंडेय ने दो विकेट लिये।  

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद उन्होंने शुरूआती झटकों के बाद धैर्य से खेलना जारी रखा और महज 38 गेंद में आईपीएल में अपना तीसरा पचासा जड़ दिया लेकिन जैसे ही अंत में तेजी से रन जुटाने का प्रयास किया मयंक मार्कंडेय (39 रन देकर दो विकेट) का शिकार हो गये। पदार्पण कर रहे रमनदीप सिंह ने 17 गेंद में एक चौके और चार छक्के से 35 रन और रिंकू सिंह ने 15 गेंद में तीन चौके से 23 रन का योगदान दिया। रसेल ने लेग स्पिनर मार्कंडेय के खिलाफ स्टैंड में उस जगह पांच गेंद में तीन छक्के जड़े। रसेल को 20 रन पर जीवनदान मिला जब मार्कंडेय की गेंद पर ऐडन मार्कराम ने लांग ऑन पर मैदान के करीब कैच लपका लेकिन रिप्ले में दिखा कि यह जमीन छू रहा था।

Batting carnage to start the campaign! 🔥

Onto the defence now! 👊 pic.twitter.com/qli7ymX20K

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 23, 2024

यह भी पढ़ें

जमैका के इस बल्लेबाज ने भुवनेश्वर कुमार पर दो चौके और दो छक्के जड़कर इस ओवर में 26 रन जुटाये। रसेल और रिंकू सिंह ने 33 गेंद में 81 रन की साझेदारी निभायी जिससे केकेआर ने अंतिम पांच ओवर में 85 रन जोड़े। बायें हाथ के गेंदबाज टी नटराजन ने वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर दोनों को पवेलियन भेजा। नटराजन और भुवनेश्वर ने चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर केकेआर को पावरप्ले के अंदर रोके रखा। भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ तीन रन गंवाये।

दुनिया के दूसरे नंबर के टी20 बल्लेबाज सॉल्ट ने मार्को यानसेन पर लगातार तीन छक्के जड़कर हाथ खोले। लेकिन नरेन गफलत में विकेट गंवा बैठे जिसके बाद कमिंस ने नटराजन को लगाया जिन्होंने वेंकटेश ओर अय्यर के विकेट झटक लिये। मार्कंडेय ने गुगली पर नीतिश राणा को अपना शिकार बनाया जिससे आठ ओवर में केकेआर का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था। लेकिन सॉल्ट र्धैर्य से रन जुटाते रहे और उन्हें रमनदीप का अच्छा साथ मिला। दोनों ने 54 रन की भागीदारी निभायी। रमनदीप ने कमिंस पर बाउंड्री लगाने के बाद एक छक्का जड़ा। रमनदीप ने मार्कंडेय, यानसेन और शाहबाज अहमद पर तीन छक्के लगाये। इसके बाद रसेल और रिंकू ने रन गति तेज कर केकेआर को 200 रन तक पहुंचाया।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024, DC vs PBKS | सैम कर्रन और लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी, पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से दी शि…
Next: IPL 2024, KKR vs SRH | कांटे की टक्कर में KKR ने मारी बाजी, SRH को 4 रन से दी मात

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.