IPL 2024, DC vs PBKS | सैम कर्रन और लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी, पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से दी शि…


सैम कर्रन और लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी, पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से दी शिकस्त

Loading

मोहाली: पंजाब किंग्स ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चार गेंद रहते चार विकेट से हराया। सैम कर्रन और लियाम लिविंगस्टोन की ताबड़तोब पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने दिल्ली को चार विकेट से शिकस्त दे दी है। इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी थी। जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के 63 रन से 19.2 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की।

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंद में 22 रन बनाए। जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन बनाकर पारी को संभालकर रखा। जबकि सैम कर्रन की 47 गेंद में 63 रन की पारी ने टीम के जीत की तरफ लेकर गई। वहीं लियाम लिविंगस्टोन की 21 गेंद में 38 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत दर्ज की है।

174 रन ही बना सकी DC

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 13 गेंद में दो चौके से 18 रन बनाये। टीम के लिए शीर्ष स्कोरर शाई होप रहे जिन्होंने 33 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 32 रन का योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने दो दो विकेट चटकाये जबकि कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर को एक एक विकेट मिला।


PC : enavabharat
News Chakra

    Discover more from News Chakra

    Subscribe to get the latest posts sent to your email.

    Categories:
    NEWS CHAKRA