कोटपूतली : संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, विशाल कलश यात्रा निकाली

कोटपूतली : लक्ष्मी नगर स्थित श्रीराम मंदिर में हुआ शुभारम्भ

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कस्बे के लक्ष्मी नगर स्थित श्रीराम मंदिर में खेड़ापति बालाजी सामोद के महंत प्रेमदास, सत्ताईसा मंडल के अध्यक्ष व ग्राम खेडक़ी वीरभान स्थित तुलसीदास आश्रम के महंत मानदास , नागाजी मंदिर कोटपूतली के महंत मक्खनदास महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ किया गया।

कोटपूतली

भागवत कथा का प्रवचन श्री अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम के महंत गणेशदास शास्त्री द्वारा किया जायेगा। मंदिर महंत रामबच्चनदास महाराज ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 1 से सायं 5 बजे तक भागवत कथा का प्रवचन किया जायेगा।

वहीं शुक्रवार 29 जुलाई को पाटोत्सव एवं 31 जुलाई को संत सम्मेलन व विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। भागवत कथा को लेकर महिलाओं द्वारा कस्बे के विभिन्न मार्गो से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान गुरूदास महाराज व नागाजी मंदिर के सीताराम दास महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।