कोटपूतली में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, विधायक ललित यादव का पुतला फूंका

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली और बहरोड़ बार एसोसिएशन ने मुंडावर विधायक ललित यादव के विवादास्पद बयान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, जिसके चलते उन्होंने विधायक के पुतले की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

कोटपूतली में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, विधायक ललित यादव का पुतला फूंका

गुरुवार को आजाद चौक पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए और विधायक ललित यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय सिंह ने विधायक पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ललित यादव को अनावश्यक बयानों से बचते हुए क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, विधायक ललित यादव ने बहरोड़ कस्बे में डीजे कोर्ट खोलने को लेकर विधानसभा में बयान दिया था, जिससे कोटपूतली बार एसोसिएशन में नाराजगी फैल गई।

अधिवक्ताओं ने इसे गलत करार देते हुए जोरदार विरोध जताया। इस प्रदर्शन में कोटपुतली बार एसोसिएशन के सैकड़ों वकीलों ने भाग लिया और विधायक से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। इस घटनाक्रम से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।