Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। नव गठित कोटपूतली-बहरोड़ जिला जल्द ही रेलवे नेटवर्क से सीधे जुड़कर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार की योजना के तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों को रेलवे से जोड़ने के लक्ष्य के अनुरूप इस क्षेत्र में भी तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से यह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

जिले के गठन के बाद से ही यहां रेल लाइन लाने की मांग जोर पकड़ रही थी। जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के चलते अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 5.73 करोड़ की मंजूरी:
रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर पश्चिमी रेलवे, जयपुर को रेवाड़ी से जयपुर तक वाया नीमराणा नई रेल लाइन के निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) के आदेश जारी किए गए हैं। लगभग 191 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित रेल लाइन के सर्वे के लिए 5 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर आगामी बजट में निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

सूत्रों के अनुसार यह रेल लाइन रेवाड़ी से शुरू होकर नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, पावटा-प्रागपुरा और शाहपुरा होते हुए जयपुर तक पहुंचेगी, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

आर्थिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार: यह नई रेल लाइन न केवल जयपुर-दिल्ली रूट पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, बल्कि दिल्ली से रेवाड़ी होते हुए जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई तक सीधा मार्ग भी उपलब्ध कराएगी। इससे यात्रियों को सस्ता और सुगम सफर मिलेगा।

साथ ही नीमराणा, घीलोठ, सोतानाला, केशवाना रीको जैसे औद्योगिक क्षेत्रों तथा कोटपूतली स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट सहित अन्य उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इससे जिले में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार: इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना जिले के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा उप जिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 70 मरीजों की जांच, 11 ऑपरेशन हेतु चयनित
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Related Stories

image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image487386015-17741830662661458537125586430494.jpg
  • Top news

पावटा उप जिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 70 मरीजों की जांच, 11 ऑपरेशन हेतु चयनित

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image809367588-17741826631542015369136464360421.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान बागौरी माता, 600 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु करते हैं दर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image-1609700733-17741950027813511061026917958493.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image487386015-17741830662661458537125586430494.jpg
  • Top news

पावटा उप जिला अस्पताल में निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर, 70 मरीजों की जांच, 11 ऑपरेशन हेतु चयनित

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
image_editor_output_image809367588-17741826631542015369136464360421.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में 2200 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजमान बागौरी माता, 600 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु करते हैं दर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.