News Chakra

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक एवं एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार छापोला ने प्रागपुरा जीएसएस के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह शेखावत, व्यवस्थापक कैलाश चंद स्वामी और स्टाफ सदस्यों को “क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025” प्रदान किया। सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 12,500 रुपये का चेक भेंट किया गया।

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

समारोह में सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहकारी क्षेत्र की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सहकारी समितियों में नए लोगों को अवसर देकर इस क्षेत्र को और मजबूत बनाया जाना चाहिए।

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

प्रागपुरा जीएसएस के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में समिति ने क्षेत्र में सहकारिता को नई दिशा दी है। उनके कुशल मार्गदर्शन, पारदर्शी कार्यशैली और किसानों के हित में किए गए प्रयासों की बदौलत समिति को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी कैलाश चन्द स्वामी, सहायक व्यवस्थापक आनंद सिंह शेखावत, सहायक व्यवस्थापक नरेश कुमार सैनी, सहायक कर्मचारी रामकरण सैनी, ड्रोनकर्मी प्रेम प्रकाश सैनी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


यह उपलब्धि न केवल प्रागपुरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, जिससे सहकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य संगठनों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Categories:
Avatar photo