Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के सुचारू एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राजमार्ग संख्या-48 स्थित महात्मा गाँधी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रागपुरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

परीक्षा रविवार, 3 मई को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, ऐसे में समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने अभ्यर्थियों से अपील की है, “परीक्षार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अनुशासन और सतर्कता से ही परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सकती है।” उन्होंने कहा है की ड्रेस कोड को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। लंबी आस्तीन वाले कपड़ों पर रोक रहेगी, जबकि केवल चप्पल या कम हील की सैंडल पहनने की अनुमति होगी।

जूते पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, कागज, ज्योमेट्री बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्केल या राइटिंग पैड ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेन ड्राइव समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त रोक लगाई गई है।

वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा व अन्य आभूषण पहनकर आने की भी अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों (UFM) का उपयोग या प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में लाए गए व्यक्तिगत सामान की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों की स्वयं की होगी। जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी नियमों का पालन कर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला
Next: पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Related Stories

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.