पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन

फत्तेहपुरा स्थित भूतेश्वर धाम में आयोजित दो दिवसीय हवन महायज्ञ का सोमवार को विधि-विधान से समापन हुआ। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया। दो दिवसीय हवन महायज्ञ का समापन पंडित रामानंद शर्मा एवं पंडित केशव देव शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति देकर किया गया।

पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन

यज्ञ के दोनों दिनों में प्रतिदिन 11 हजार आहुतियां अर्पित की गईं। हवन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भूतेश्वर की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूर्णाहुति के पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।

पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन

क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं। स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया।

पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन

भंडारे की तैयारियों में करीब 25 क्विंटल आटा, 6 क्विंटल दाल, 17.5 क्विंटल बूरा, 2 क्विंटल ड्राई फ्रूट और 375 किलोग्राम शुद्ध घी का उपयोग किया गया। विशाल स्तर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सफलता की सराहना की।

पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन
पावटा के भूतेश्वर में विशाल भण्डारे का आयोजन

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से दिनभर धार्मिक उल्लास बना रहा। आयोजन समिति एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Author