पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम विकास समिति बेरी बांध की ओर से राजकीय विद्यालय में प्रतिभा सम्मान एवं स्कूल बैग वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों के साथ जरूरतमंद बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।

पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

इस दौरान NEET एवं JEE में चयनित मनीष शर्मा एवं सुधीर को भी समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति सचिव अजय गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज तथा देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास समिति शिक्षा के अलावा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और खेलकूद सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है।

पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
पावटा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

समिति से जुड़े युवा एवं शिक्षित सदस्य गांव के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में समिति सदस्य चिरंजीलाल आर्य, रामशरण भेड़ी, मनोज जांगिड़, नीरज टेलर, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author