पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे

पावटा उपखंड क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे एनएच-48 पर बागावास अहिरान पुलिया के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पुलिया से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। हादसे में पिकअप चालक वाहन में फंस गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला और पावटा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे

पुलिस के अनुसार ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा था। इसी दौरान घर्षण के कारण ट्रक में मौजूद केमिकल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग की सूचना करीब 5:23 बजे दमकल विभाग को मिली।

पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे

आग की गंभीरता को देखते हुए कोटपूतली, पावटा और शाहपुरा से तीन दमकल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन दीपक जाट, विकास सेन और नाथूराम चौधरी सहित दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में जुटकर स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे
पावटा में ट्रक-पिकअप भिड़ंत के बाद पुलिया से नीचे गिरे

भाभरू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Author