पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को पावटा कस्बे के नहर रोड स्थित सिद्धि विनायक मैरिज गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने की। इस दौरान चुनावी तैयारियों, वार्डवार स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया।

पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी
पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

बैठक में पावटा नगर पालिका चुनाव पर्यवेक्षक किशन बंसल, जसविंदर यादव तथा जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पावटा ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट अंजना यादव मौजूद रहीं। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चली बैठक में विभिन्न वार्डों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

pavta mein nagar nikaay chunav ko lekar congress ki baithak,
पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर कुल 403 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। इनमें वार्ड संख्या 44 से सबसे अधिक आवेदन सामने आए, जिससे इस वार्ड में टिकट को लेकर मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है।

पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी
पावटा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, 403 दावेदारों ने जताई टिकट की दावेदारी

बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर की स्थिति, वार्डों में संगठन की सक्रियता और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने को लेकर अपने सुझाव रखे।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे। पहले दिन हि 403 दावेदारों के सामने आने के बाद अब पार्टी स्तर पर प्राप्त आवेदनों और फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर आगामी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Author